आने वाले नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह-शाम घना कोहरा  छाया रहेगा। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। हालांकि, सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। बताया, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

 

 

पिछला लेख रुड़की में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरी; पांच मजदूरों की मौत
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads